मनोज कुमार भट्ट स्टेट रिपोर्टर बस्तर छत्तीसगढ़
हमर प्रदेश बीजी न्यूज़
नयामुंडा इलाके में किराना दुकान की आड़ में नशा का चल रहा था अवैध धंधा
जगदलपुर: किराना दुकान की आड़ में बेच रहा था अंग्रेजी शराब, पुलिस ने नशीली दवाईयां
जगदलपुर। बोधघाट थाना क्षेत्र के नयामुंडा इलाके में किराना दुकान की आड़ में अवैध शराब बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बोधघाट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयामुंडा निवासी मनोहर भूआर्य (43) अपनी किराना दुकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब और बीयर बेच रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर दुकान पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान मौके से 23.43 लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की गई, जिसकी कीमत ₹15,170 रुपये है। साथ ही शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही 2 स्कूटी, कीमत ₹80,000 भी जब्त की गई है। कुल जब्ती ₹95,170 की है।
आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!