नन्हे बच्चों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट

कोपरा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष, कोपरा के अंतर्गत नन्हे बच्चों द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बच्चों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और प्रकृति की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही उन्हें पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण की भावना और हरियाली के महत्व को विकसित करना है। पौधारोपण के माध्यम से बच्चों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के लिए पेड़-पौधों का संरक्षण बेहद जरूरी है।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!