Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नगरीय निकाय चुनाव में गूंजेगा ‘लोकतंत्र के शान, तुंहर मतदान’ का संदेश

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
34 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

नगरीय निकाय चुनाव में गूंजेगा ‘लोकतंत्र के शान, तुंहर मतदान’ का संदेश

 

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने दिए नए आदर्श वाक्य के उपयोग के निर्देश, प्रचार सामग्री से लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तक होगा शामिल

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 अक्टूबर 2026। नगरीय निकाय निर्वाचन में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नया आदर्श वाक्य निर्धारित किया है। अब जिले में ‘लोकतंत्र के शान, तुंहर मतदान’ और हिंदी में ‘लोकतंत्र की शान, आपका मतदान’ के संदेश के साथ मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जाएगा।

 

राज्य निर्वाचन आयोग के 21 अक्टूबर 2026 को जारी निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नवीन आदर्श वाक्य का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

निर्देश के अनुसार, नगरीय निकाय निर्वाचन से संबंधित कार्यालयीन पत्राचार, आदेश-निर्देश, प्रकाशनों, पुस्तिकाओं, प्रचार-प्रसार सामग्री और मतदाता जागरूकता गतिविधियों में इन आदर्श वाक्यों का आवश्यकतानुसार उपयोग किया जाएगा।

 

कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी संबंधित विभागों को आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी नए आदर्श वाक्य को शामिल करने के लिए कहा है। इसका उद्देश्य मतदान के महत्व को आम नागरिकों तक सरल और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

 

छत्तीसगढ़ी भाषा में निर्धारित ‘लोकतंत्र के शान, तुंहर मतदान’ का संदेश स्थानीय नागरिकों से सीधे जुड़ने में मददगार होगा। इसके माध्यम से मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपने मताधिकार के महत्व को समझने के लिए प्रेरि

त किया जाएगा।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos