Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 15 निकायों में पर्यवेक्षक तैनात किए, दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
70 Views 5 Min Read 0 Comments
नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने 15 निकायों में पर्यवेक्षक तैनात किए, दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने 4 नगर निगम समेत कुल 15 नगरीय निकायों में पर्यवेक्षक और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। सभी पदाधिकारियों को तत्काल अपने-अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी गतिविधियों में सक्रिय होने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस के अनुसार, नियुक्तियां 4 नगर निगम, 5 नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए की गई हैं। पर्यवेक्षकों को स्थानीय संगठन की स्थिति की समीक्षा करने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को गति देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख नियुक्तियां

बीरगांव नगर निगम

- पर्यवेक्षक — पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया

- सह-पर्यवेक्षक — मोतीलाल देवांगन एवं लेखराम साहू

भिलाई नगर निगम

- पर्यवेक्षक — पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू

- सह-पर्यवेक्षक — दीपक दुबे

रिसाली नगर निगम

- पर्यवेक्षक — पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम

- सह-पर्यवेक्षक — राजेन्द्र साहू

भिलाई-चरौदा नगर निगम

- पर्यवेक्षक — पूर्व विधायक विकास उपाध्याय

- सह-पर्यवेक्षक — कन्हैया अग्रवाल

चुनावी तैयारियों में कसावट लाने के निर्देश

कांग्रेस ने सभी नियुक्त पर्यवेक्षकों को अपने-अपने प्रभार क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी तैयारियों की समीक्षा, स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समन्वय और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस द्वारा वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने को संगठन को सक्रिय करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी का लक्ष्य स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं में कसावट लाकर चुनावी रणनीति को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारना है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos