वरुण देव नेताम
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला – धमतरी
शरीर के कई हिस्सों में मिले चोट के निशान, मौत की असली वजह जानने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
नगरी। धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र अंतर्गत केरेगांव थाना के ग्राम बाहनापथरा (कोटाभर्रीडीह) में 34 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतिका के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में चोट के निशान मिलने के बाद मामला गंभीर हो गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, प्रारंभिक जांच में पति पर संदेह जताए जाने के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
घर की परछी में घायल अवस्था में मिली महिला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका सत्याबाई कमार (34) के पति राजकुमार कमार ने बताया कि 25 नवंबर की शाम करीब 7 बजे वह स्टॉप डैम में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल को देखने गया था। रात करीब 8 बजे घर लौटने पर उसने पत्नी को घर की परछी में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। महिला के माथे, ठुड्डी, पैर और भुजा में चोट के निशान थे। कुछ ही देर बाद महिला की मौत हो गई।
घटना के बाद पति ने गांव के निवासी सत्यवान ध्रुव (58) को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे सत्यवान ध्रुव ने महिला के शव को कंबल से ढका हुआ देखा। शरीर पर चोट के निशान नजर आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
सूचना मिलते ही केरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण किया। प्रार्थी सत्यवान ध्रुव एवं ग्राम कोटवार हीरासिंह नेताम की मौजूदगी में वैधानिक कार्रवाई करते हुए धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम किया गया। इसके बाद शव पंचनामा तैयार किया गया।
पति से पूछताछ, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पति पर संदेह के आधार पर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, अभी तक महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
🌐 hamarpradeshcg.com
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!