Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बेचने पर ₹10 हजार दंड, मुखबिर को ₹5 हजार इनाम..!

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बेचने पर ₹10 हजार दंड, मुखबिर को ₹5 हजार इनाम..!

नगरी के दिनकरपुर में शराबबंदी का बड़ा ऐलान! अवैध शराब बनाने-बेचने पर ₹10 हजार दंड, मुखबिर को ₹5 हजार इनाम..!

 

जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी नगरी। जिले की नगरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मुनाईकेरा के आश्रित ग्राम दिनकरपुर के ग्रामीणों ने गांव में बिगड़ते हालात और युवाओं के भविष्य को लेकर मजरा टोला,ग्राम सभा के माध्यम से महत्वपूर्ण निर्णय शराब बंदी का लिया गया। गांव में कच्ची शराब बनाने से लेकर शराब पीकर सार्वजनिक रुप से ब्यवधान पहुंचाने पर ग्राम वासियों ने प्रतिबंधात्मक ब्यवस्था,ग्रामीणों ने 18 अक्टूबर को शीतला प्रांगण की बैठक में समस्त ग्रामीण जनों की उपस्थिति में बनाया। वहीं इसके पूर्व 15 अक्टूबर को ग्रामीण जन दुगली थाना पहुंचकर गांव में शांति सुरक्षा एवं सामाजिक सदभाव की सहयोग के लिए थाना प्रभारी को लिखित पत्र प्रेषित भी किया।इस महत्वपूर्ण पहल के लिए क्षेत्र के सामाजिक मुखिया जनों ने दिनकरपुर वासियों को बधाई के पात्र के साथ अनुकरणीय पहल बताया।विशेष निर्णय ग्राम में अवैध शराब की बिक्री एवं नशाखोरी पर पाबंदी। जानकारी उपलब्ध कराने वाले को उचित ईनाम। सार्वजनिक एवं सामाजिक कार्य में नशापान कर ब्यवधान पर दंडात्मक कार्रवाई।इस अहम फैसले पर ग्रामीण प्रमुख दशरथ लाल नेताम,ग्राम सभा अध्यक्ष मुन्ना लाल नेताम,ग्राम गायता जगन सिंह मरकाम,सरपंच लकेश्वरी नेताम ग्राम पंचायत मुनाईकेरा, कोटवार हितेश कुमार सुर्यवंशी,ग्राम पटेल धुरसाय मरकाम, पंचायत प्रतिनिधि पुनाराम मरकाम, गुप्तेश्वर नेताम,नारेन्द्र नेताम,रामप्रसाद नेताम,दुलेश्वरी नेताम, रजुला नेताम,पार्वती नेताम,ग्रामीण सुन्दरु राम नेताम,शिवनाथ नेताम,भारत राम, मेघनाथ,जयचन्द, मिलाप राम,सोमनाथ, सोनिया बाई,सगन बाई,गीताबाई,बिमला बाई,राधाबाई, मिथलेश कुमार, दयालु राम कोड़ेपी, श्रवण कुमार, गजेन्द्र कुमार,रुखमन सहित समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में अहम फैसला ली गई।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos