Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*नगरपालिका निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ 🇮🇳

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

✍️ पद : जिला रिपोर्टर

📍 जिला : कांकेर

👤 नाम : शैलेन्द्र जैन

▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬

नरहरपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष एवं 15 पार्षदों तथा जिले में 18 सरपंच और 285 पंच पदों के लिए होगा निर्वाचन

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री अजय सिंह ने आज नगरपालिका निर्वाचन एवं त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुन्दन कुमार ने कांकेर जिले में निर्वाचन की तैयारियों एवं निर्वाचन संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि जिले में नगर पंचायत नरहरपुर के लिए अध्यक्ष के एक पद एवं 15 वार्ड पार्षदों के निर्वाचन संपन्न कराए जाएंगे। इसी प्रकार जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में सरपंच के 18 एवं वार्ड पंच के 285 पदों के लिए उप निर्वाचन कराया जाएगा। इनमें कांकेर जनपद पंचायत में सरपंच का 01 एवं वार्ड पंच के 04 पद, चारामा में वार्ड पंच के 02 पद, नरहरपुर में वार्ड पंच के 04 पद, भानुप्रतापपुर में वार्ड पंच का 01 पद, दुर्गूकोंदल में वार्ड पंच के 03 पद, अंतागढ़ में सरपंच का 01 एवं वार्ड पंच के 02 पद तथा कोयलीबेड़ा जनपद पंचायत में सरपंच के 16 एवं वार्ड पंच के 269 पदों के लिए उप निर्वाचन संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के सफल संचालन के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नगर पंचायत नरहरपुर निर्वाचन के संबंध में जानकारी देते हुए कलेक्टर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में कुल 3,187 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1,520 पुरुष, 1,666 महिला एवं 01 अन्य मतदाता शामिल हैं। नगर पंचायत नरहरपुर में निर्वाचन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मतदान केंद्रों का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति एवं निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री भागवत प्रसाद जायसवाल, नगर पंचायत नरहरपुर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री बंशीलाल नुरुटी तथा कांकेर, चारामा एवं नरहरपुर के तहसीलदार उपस्थित थे

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos