✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
कांकेर। नगर पालिका कांकेर में 40 लाख के टेंडर में हुए कूटरचना और नरहरपुर में 80.18 लाख के टेंडर घोटाले की जांच की मांग करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसपी को शिकायत कर जांच कर संलिप्त लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निवेदन किया । तथा कांकेर नगर पालिका में हुए टेंडर फर्जीवाड़ा मामले में नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक से मिलकर इस संबंध में पालिका प्रशासन द्वारा पुलिस में शिकायत कर एफ आई आर कराए जाने की मांग की। कांग्रेस ने कहा, चैट जीपीटी से तैयार टेंडर कैसे विभागीय वेबसाइड पर अपलोड हो गया? विभागीय वेबसाइड पर टेंडर अपलोड करने के लिए कौन से पासवार्ड और आईडी का उपयोग किया गया, जांच कर दोषियों पर एफआईआर दर्ज किया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक और नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए जांच की मांग करते हुए कहा, दोनों टेंडरों को कौन से आईडी पासवर्ड का उपयोग विभागीय वेबसाइड पर डाला गया है, जांच की जाए। कांग्रेस नेता सुनील गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया कि साइबर सेल के माध्यम जांच की जाए। उन्होंने कहा, सरकारी विभागीय वेबसाइड पर एक तरह से संगठित होकर, सुनियोजित रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से टेंडर में कूटरचना किया गया है। विभागीय वेबसाइड डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू. यूएडी. सीजी. जीओवी. इन पर किसने और कौन से तिथि और कितने बजे नगर पंचायत नरहरपुर के टेंडर क्रमांक-1033 और नगर पालिका टेंडर क्रमांक-1340 में को अपलोड किया है। दोषियों के खिलाफ अपराध दर्ज हो। गोस्वामी ने कहा, दो अन्य टेंडर विक्रय फार्म तिथि 3 मार्च 2026 टेंडर क्रमांक-1991 कांकेर और नरहरपुर में विक्रय फार्म तिथि 12 मार्च 2026 को टेंडर सूचना क्रमांक 629 की भी जांच की जाए। इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण ब्लाक अध्यक्ष लोमेंद्र यादव, शहर यासीन कराणी, पार्षद चंद्रलोक सिंह ठाकुर, मकबुल खान, अजय भास्वानी, आलोक श्रीवास्तव, पार्षद ओम प्रकाश देवांगन, किशन साहू, अमित साहू आदि थे।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!