Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नगर पंचायत टुण्डरा में मितानिनों का सम्मान किया सम्मान उनके सेवा और समर्पण को सराहा

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हमर प्रदेश सीजी न्यूज महेश्वर जायसवाल ब्लाक रिपोर्टर।

 

टुण्डरा -- नगर पंचायत टुण्डरा कार्यालय के सभा कक्ष में मितानिन दीदीयों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 23 नवंबर मितानिन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मितानिन दिवस 25 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत राम साहू अध्यक्ष नगर पंचायत टुण्डरा , उपाध्यक्ष राजकुमारी साहू , सत्यनारायण नंदू पटेल सभापति , महेंद्र सिंह बारले सभापति , रामप्रसाद साहू सोसायटी अध्यक्ष , पार्षद नागेंद्र देवांगन , एल्डरमैन दामोदर कर्ष लक्ष्मी धीवर ईश्वर रात्रे , गुलशन कुमार ,उपस्थित सभी जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण, और सबसे महत्वपूर्ण, हमारी गाँव की स्वास्थ्य की रीढ़, मितानिन बहनो की उपस्थिति रही ।अध्यक्ष छत राम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि मितानिन दिवस पर मितानिन बहनो को हृदय से हार्दिक शुभकामनाएं , 

 

आज का दिन आप सभी के सम्मान का दिन है। आप वो हैं, जो बिना थके, बिना रुके, बारिश हो, धूप हो, ठंड हो, गाँव के हर घर तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाती हैं।

गर्भवती माता की देखभाल हो, बच्चे का टीकाकरण हो, मलेरिया, डायरिया हो या कोई भी बीमारी हो, सबसे पहले याद आती हैं तो आप - हमारी मितानिन बहन की ,आप सिर्फ दवाई नहीं देतीं, आप हिम्मत देती हैं, भरोसा देती हैं। आप गाँव की बेटी भी हैं, बहन भी हैं, और माँ जैसी ममता भी रखती हैं।छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था की असली नींव आप ही हैं। सरकार की योजनाएं कागज पर बनती हैं, लेकिन उन्हें घर-घर तक पहुंचाने का काम आप करती हैं। इसके लिए पूरा टुण्डरा नगर, पूरा क्षेत्र आपका ऋणी है।मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं, आपकी हर समस्या, आपकी हर मांग के लिए हम आपके साथ खड़े हैं। आपकी सुविधा, आपका सम्मान हमारी प्राथमिकता है।

आज के इस पावन अवसर पर मैं फिर से सभी मितानिन बहनों को प्रणाम करता हूं। आप स्वस्थ रहें, खुश रहें, और इसी तरह समाज की सेवा करती रहें। सत्यनारायण पटेल , महेंद्र सिंह बारले , नागेंद्र देवांगन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन रामप्रसाद साहू ने किया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos