नगर की गंदगी और सामाजिक गंदगी दूर करने की कवायद
नगर की गंदगी और सामाजिक गंदगी दूर करने की कवायद
हमर प्रदेश सीजी न्यूज़
स्टेट हेड रिपोर्टर- मनोज कुमार भट्ट
महापौर संजय पांडे और टीआई राठौर की बेहतरीन पहल
जगदलपुर। जब जब कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी सामाजिक गंदगी और नगर की गंदगी दूर करने का बीड़ा उठाता है, तब तब कुछ विघ्नसंतोषियों के पेट में दर्द होने लग जाता है। ये तत्व एक सोची समझी साजिश के तहत नेक नियत से काम करने वाले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की छवि धूमिल करने की कोशिशों में लग जाते हैं। ऎसी ही गंदी हरकत महापौर संजय पांडे और कोतवाली थाना प्रभारी टीआई लीलाधर राठौर के साथ की गई थी, मगर जब शानदार रिजल्ट सामने आया तो विघ्नसंतोषियों की हवा निकल गई।
जगदलपुर का दलपत सागर सिर्फ एक सैरगाह ही नहीं, बल्कि हजारों शहरवासियों की आस्था का बड़ा केंद्र भी है। दलपत सागर के बीचों बीच स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन शिव मंदिर से सनातनियों की आस्था जुड़ी हुई है। महापौर संजय पांडे इस प्राचीन जलाशय दलपत सागर को स्वच्छ एवं निर्मल बनाकर उसका पुराना वैभव लौटाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। दलपत सागर के रानी घाट का भी अपना अलग धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। कुछ लोगों ने सनातनी आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए रानी घाट के बिल्कुल नजदीक पार पर अवैध कब्जे कर ठेले और गुमटियां लगा ली थीं। इन ठेले, गुमटियों में असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता था। शराब पीने वालों के लिए यहां अंडे व उससे बने अन्य खाद्य पदार्थ इन ठेले गुमटियों में उपलब्ध कराए जाते थे। इनके आसपास जमा असामाजिक तत्व दलपत सागर में तफरीह के लिए पहुंचने वाली महिलाओं, युवतियों व बच्चियों पर फितराकशी किया करते थे। महापौर संजय पांडे और नगर निगम की राजस्व समिति के सभापति संग्राम सिंह राणा की पहल पर नगर निगम अमले ने अवैध ठेले गुमटियों को वहां से हटवा दिया। इसे लेकर कुछ लोगों ने खूब हाय तौबा मचाई, मगर उनकी दाल नहीं गल पाई। इसी तरह बीच में शहर में कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए, जिनकी आड़ में कोतवाली थाना प्रभारी पर अपराधी तत्वों के पैरोकारों ने उंगली उठाना शुरू कर दी थी। मगर कर्तव्य पथ पर अडिग रहकर काम करने वाले थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने लगातार दो ऐसे मामले उजागर कर दिए कि उंगली उठाने वालों की बोलती बंद हो गई। टीआई श्री राठौर ने दलपत सागर रानीघाट स्थित कुछ ठेलों में हुई चोरी का कुछ ही घंटों में खुलासा कर आरोपियों को चुराए गए माल के साथ पकड़ लिया। यही नहीं टीआई लीलाधर राठौर और उनकी टीम ने उसी रानीघाट से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल्स की बड़ी खेप और स्कार्पियो वाहन के साथ दो युवकों को पकड़ लिया।
संयोग देखिए नशीली कैप्सूल्स के सौदागर और ठेलों में चोरी करने वाले आरोपी एक ही इलाके के रहने वाले हैं।
Written by
State Head - MANOJ
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!