✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद: जिला रिपोर्टर
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन
नक्सल उन्मूलन के बाद कांकेर जिले में विकास की नई राह खोल रहे वृहद पुल निर्माण कार्य
पिछले तीन वर्षों में 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण पूर्ण,
19 पुलों का निर्माण जारी और 10 नए पुलों को मिली स्वीकृति
उत्तर बस्तर कांकेर 16 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा आकांक्षी जिला कांकेर के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर बनाने के लिए वृहद पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग कांकेर के समन्वित प्रयासों से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की नई राह खुल रही है। पिछले तीन वर्षों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच 174 करोड़ रुपये की लागत से 24 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण पूर्ण किया गया है।

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!