Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

नकली होलोग्राम और फर्जी स्टेट लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा

hetram@hamarpradeshcg
hetram@hamarpradeshcg
91 Views 5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट- रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

नकली होलोग्राम और फर्जी स्टेट लेबल से शराब तस्करी का बड़ा खुलासा

 

370 पेटी से ज्यादा अवैध शराब जब्त, 5 आरोपी गिरफ्तार; शराब-वाहन और मोबाइल समेत ₹50.30 लाख की संपत्ति जब्त

 

महासमुंद, 25 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नकली होलोग्राम एवं फर्जी छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल लगाकर शराब खपाने वाले संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 370 पेटी एवं 3,229 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है। जब्त शराब की कुल कीमत ₹22,15,120 बताई गई है।

 

पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

 

₹50 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त

 

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के अलावा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों एवं मोबाइल फोन सहित कुल ₹50,30,120 की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस की जांच में शराब को नकली होलोग्राम एवं फर्जी छत्तीसगढ़ स्टेट लेबल के जरिए वैध शराब के रूप में खपाने की कोशिश का मामला सामने आया है।

 

संगठित नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई

 

पुलिस द्वारा इस पूरे मामले को संगठित शराब तस्करी के नेटवर्क से जोड़कर जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों से अवैध शराब की सप्लाई, फर्जी लेबल और होलोग्राम की व्यवस्था तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

hetram@hamarpradeshcg
Written by

hetram@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos