Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धान जब्ती कार्रवाई में महासमुंद जिले का प्रदेश में दूसरा स्थान, 23 दिनों में 6,110 क्विंटल से अधिक धान जब्त

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

        हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

54 प्रकरण दर्ज, अवैध धान के संग्रहण और परिवहन पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई

 

महासमुंद, 23 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए महासमुंद जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान के संग्रहण एवं परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी का परिणाम है कि धान जब्ती की कार्रवाई में महासमुंद जिले ने पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 1 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक जिले में धान से संबंधित कुल 54 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इन कार्रवाईयों में कुल 6,110.09 क्विंटल धान जब्त किया गया है। इस उपलब्धि के साथ महासमुंद जिला प्रदेश में धान जब्ती के मामले में द्वितीय स्थान पर पहुंच गया है।

 

5,798 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द

 

विभागीय रिपोर्ट के मुताबिक, जब्त किए गए कुल धान में से 5,798.09 क्विंटल धान संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किया गया है, जबकि 312 क्विंटल धान पुलिस थाना अथवा अन्य प्राधिकृत एजेंसी को सौंपा गया है। वहीं, मिलों के भौतिक सत्यापन के दौरान कमी मात्रा से संबंधित एक प्रकरण दर्ज किया गया है। मिलों एवं समितियों की पीवी जांच में जब्ती से संबंधित कोई प्रकरण सामने नहीं आया है।

 

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान के भंडारण, संग्रहण एवं परिवहन पर कार्रवाई करते हुए खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

 

लगातार कार्रवाई से अवैध धान कारोबार पर प्रशासन की सख्ती का संदेश

 

जिले में महज 23 दिनों के भीतर 54 प्रकरणों में 6,110.09 क्विंटल धान की जब्ती प्रशासन की सक्रियता को दर्शाती है। आगामी दिनों में भी अवैध धान के परिवहन एवं संग्रहण पर निगरानी और कार्रवाई जारी रहने की बात कही गई है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos