Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! अवैध धान पर होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं! अवैध धान पर होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड रिपोर्टर

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

सड़क मरम्मत से लेकर सीएम हेल्पलाइन तक की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर दिया जोर

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 नवंबर 2026।

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम जनता से जुड़ी समस्याओं के त्वरित निराकरण को लेकर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में धान खरीदी की तैयारियों, अवैध धान के परिवहन एवं भंडारण, सड़क मरम्मत, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों और विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई।

 

🔴 धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करेंगे जिला स्तरीय अधिकारी

 

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को खरीदी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच कर कमियों को तत्काल दूर कराने पर जोर दिया। साथ ही अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर प्रभावी निगरानी रखने तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

🔴 खराब सड़क की मरम्मत जल्द कराने के निर्देश

 

सारंगढ़ से बलौदाबाजार मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग की खराब स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति से आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस समस्या के समाधान के लिए प्राथमिकता के साथ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

 

🔴 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर समय-सीमा में कार्रवाई

 

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों और विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें। लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

 

🔴 आपदा प्रभावितों को जल्द मिलेगी सहायता राशि

 

आपदा मद आरबीसी 6-4 के अंतर्गत लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र प्रभावित हितग्राहियों को नियमानुसार सहायता राशि जल्द जारी की जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर राहत मिल सके।

 

🔴 विद्यार्थियों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था

 

विद्यार्थियों की आवागमन सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सारंगढ़ के गणचौक से बस स्टैंड तक ई-रिक्शा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इससे स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों को आने-जाने में सुविधा मिल सकेगी।

 

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम श्री डी.एस. राजपूत, बिलाईगढ़ एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos