Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती, 15 नवंबर से पहले सभी केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️हेतराम साहू स्टेट हेड- रिपोर्टर हमर प्रदेश छत्तीसगढ़

 

धान खरीदी में लापरवाही पर सख्ती, 15 नवंबर से पहले सभी केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

 

95 उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण, तौल मशीन, सीसीटीवी और नमी मापक यंत्रों की व्यवस्था पर विशेष जोर

 

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 30 अक्टूबर 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 15 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी से पहले जिले के सभी 95 उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धान खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी।

 

इसी क्रम में 30 अक्टूबर को नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। मास्टर ट्रेनरों ने अधिकारियों को धान खरीदी की प्रक्रिया और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। जिले में सारंगढ़ विकासखंड के 30, बरमकेला के 27 और बिलाईगढ़ के 38 धान खरीदी केंद्र संचालित होंगे।

 

कलेक्टर ने सभी केंद्रों में तौल मशीनों का सत्यापन समय पर कराने, आर्द्रतामापक यंत्र उपलब्ध रखने और सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खरीदी शुरू होने से पहले सभी बुनियादी सुविधाएं अनिवार्य रूप से पूरी होनी चाहिए।

 

सीसीटीवी से होगी खरीदी केंद्रों की निगरानी

 

धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। राज्य, जिला और विकासखंड स्तर पर खरीदी व्यवस्था की मॉनिटरिंग होगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

 

‘तुहर टोकन’ एप से किसान कटवा सकेंगे टोकन

 

किसानों की सुविधा के लिए ‘तुहर टोकन’ मोबाइल एप की व्यवस्था की गई है। किसान समिति में पहुंचकर भी टोकन कटवा सकेंगे। इस वर्ष दो एकड़ तक भूमि वाले किसानों को एक, दो से दस एकड़ तक भूमि वाले किसानों को दो तथा दस एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों को तीन टोकन जारी करने की व्यवस्था की गई है।

 

जिला प्रशासन ने धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करने

 के निर्देश दिए हैं।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos