धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चा
: धान खरीदी केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर विनय लंगेह, किसानों से की चर्चा
लोहारकोट, सांकरा और पिरदा उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, पारदर्शिता, सुव्यवस्थित खरीदी और किसानों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
ब्लॉक रिपोर्टर सरायपाली
देवराम चौहान
महासमुंद, 19 नवंबर 2026। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शुरू होने के साथ ही जिले में उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर प्रशासन की निगरानी बढ़ गई है। किसानों को धान बेचने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया सहज, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज पिथौरा विकासखंड के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्रों में पहुंचकर किसानों से सीधे बातचीत की और खरीदी प्रक्रिया, सुविधाओं तथा उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली

Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!