Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धान खरीदी केंद्रों पर पहुंचीं अपर मुख्य सचिव, किसानों से पूछा—टोकन कटवाने और धान बेचने में कोई परेशानी तो नहीं..

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️जिला रिपोर्टर अमित कुमार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ रायपुर 

 

अपर मुख्य सचिव एवं रायपुर जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के साथ आरंग, जरौद एवं भानसोज धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से सीधे संवाद कर टोकन प्राप्त करने एवं धान विक्रय की प्रक्रिया की जानकारी ली।

 

किसानों ने बताया कि उन्हें आसानी से टोकन मिल रहे हैं और धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। श्रीमती शर्मा ने अधिकारियों को धान की सुरक्षित खरीदी के लिए ड्रेनेज एवं डनेज की पर्याप्त व्यवस्था करने, किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं बैठक की सुविधा सुनिश्चित करने तथा कृषक उन्नति योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों की रक्षा और सुगम धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन सतत प्रयासरत है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos