हमर प्रदेश सीजी न्यूज जागेश्वर पटेल जिला रिपोर्टर गरियाबंद
धान खरीदी के लिए किसान 31 अक्टूबर तक कराएं पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन - सहकारिता विभाग ने जारी किया आदेश
गरियाबंद, 23 अक्टूबर 2026
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने के लिए कृषक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त सुश्री महेश्वरी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन सहित सभी आवश्यक कार्य पूर्ण करा लें।
जिन किसानों को नवीन पंजीयन कराना है, धान के रकबे में कमी या वृद्धि संबंधी संशोधन, नॉमिनी में सुधार अथवा बैंक खाते से संबंधित त्रुटियों का निराकरण कराना है, वे अंतिम तिथि से पूर्व संबंधित प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, ग्रामीण सहकारी समिति, कृषक सेवा सहकारी समिति अथवा आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
किसानों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखें और धान विक्रय में किसी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए अपना पंजीयन एवं आवश्यक संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर 2026 से पहले अनिवार्य रूप से पूर्ण करा लें।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!