Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
धान खरीदी की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी कलेक्टर हरेश मंडावी

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
पद:  जिला रिपोर्टर 
जिला: कांकेर
नाम: शैलेन्द्र जैन

 

 तीन खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण
15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
जिले में 15 नवंबर से प्रारंभ होने जा रही समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला प्रशासन द्वारा समुचित तैयारियां की गई हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रभारी कलेक्टर श्री हरेश मंडावी तथा अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुर्रे ने आज जिले के विभिन्न धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कांकेर विकासखण्ड के नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव सहित तेलावट एवं नाथियानवागांव धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया और खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व की गई तैयारियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केन्द्रों में साफ-सफाई, धान रखने के लिए डेनेज की व्यवस्था, बारदाना की उपलब्धता तथा तौल के लिए आवश्यक उपकरणों का अवलोकन किया। केन्द्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, कांटा-बांट, बायोमेट्रिक डिवाइस एवं नमी मापक यंत्र की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही पारदर्शी धान खरीदी सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। सभी खरीदी केन्द्रों में कम्प्यूटर एवं प्रिंटर की व्यवस्था भी की गई है। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि नवीन धान खरीदी केन्द्र आतुरगांव में 784 किसान, तेलावट केन्द्र में 612 किसान तथा नाथियानवागांव केन्द्र में 1,012 किसान पंजीकृत हैं। प्रभारी कलेक्टर श्री मंडावी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएं, ताकि किसानों को धान विक्रय के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने किसानों की सुविधा, छाया-पानी की व्यवस्था, व्यवस्थित तौल तथा खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक श्री जितेन्द्र कोमरा, खाद्य अधिकारी श्रीमती शांति ध्रुव, जिला विपणन अधिकारी श्री तामेश सिंह नागवंशी, वरिष्ठ सहकारिता निरीक्षक श्री महेश मरकाम, नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री डी.एल. देवांगन सहित मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos