Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

*धान खरीदी की कलेक्टर ने की समीक्षा,राइस मिलर्स और बिचौलियों पर कड़ी निगरानी के निर्देश*

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️रिपोर्टर- प्रकाश कुमार साहू जिला संवाददाता बलौदाबाजार हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

 

*अब तक 2775 किसानों से 8479 मीट्रिक टन धान की खरीदी*

 

बलौदाबाजार, 23 नवम्बर 2026/ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को खाद्य, सहकारिता, कृषि एवं मंडी बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने राइस मिलर्स, कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा पुराने धान को अवैध रूप से खपाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

 

जिले में अब तक 2,775 किसानों से कुल 8,479 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर ने बड़े किसानों के भी अधिक से अधिक टोकन जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुराने धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए राइस मिलर्स और कोचियों की भी जांच कराने को कहा। साथ ही राइस मिलों में बिजली मीटर की खपत एवं उपलब्ध धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्टर ने मंडियों में भी धान की खरीदी पर विशेष निगरानी रखने तथा खरीदे गए धान का जल्द उठाव सुनिश्चित करने को कहा। मंडियों में धान बेचने वाले किसानों से भी नियमानुसार रकबा समर्पण कराने के निर्देश दिए। वहीं, पोहा मिलों में धान बेचने वाले किसानों से सौदा पत्रक प्राप्त कर बिक्री संबंधी जानकारी जुटाने को कहा।

 

कलेक्टर ने मंडियों से अवैध रूप से धान खपाने की किसी भी कोशिश की तत्काल सूचना देने तथा उपार्जन केंद्रों में खरीदे गए धान की उचित स्टेकिंग सुनिश्चित करने को कहा, ताकि धान का सुरक्षित भंडारण हो सके और खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो।उन्होंने अब तक जिन उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रारंभ नहीं हुई है, वहां इस सप्ताह तक खरीदी शुरू कराने के निर्देश दिए।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos