ब्लॉक रिपोर्टर आनन्दगुप्ता
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
मुंगेली जिला
जनजातीय गौरव दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल करगी द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उनकी जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा जी के अद्वितीय संघर्ष, त्याग और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने जनजातीय समाज की अस्मिता, संस्कृति, परंपराओं तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। उन्होंने अपने समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष आज भी हमें अपनी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली विरासत के संरक्षण की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मोहित जायसवाल जी, मंडल अध्यक्ष श्री भोजेश जी सहित संगठन के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार और उनका संघर्ष सदैव हम सभी को प्रेरणा देते रहेंगे।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी को शत्-शत् नमन। 🙏
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!