Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी में हथियारबंद बदमाशों का आतंक: घर में घुसकर तलवार और डंडों से दी जान से मारने की धमकी, चार आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh local news
Chhattisgarh local news

✍️ब्लॉक रिपोर्टर वरुण देव नेताम नगरी जिला - धमतरी हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़*

 

*नगरी/धमतरी।* शहर के टिकरापारा इलाके में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से लैस होकर जान से मारने की धमकी देने तथा दहशत फैलाने के मामले में धमतरी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार और लकड़ी के डंडे भी जब्त किए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे की है। टिकरापारा निवासी प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी। इसी दौरान 10 से 12 लोग तलवार, बेसबॉल स्टिक और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आरोपियों ने दरवाजा धक्का देकर घर में प्रवेश किया और प्रार्थिया के भाई निखिल के बारे में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थिया का गला भी पकड़ लिया।

 

प्रार्थिया किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपनी मां तारा निर्मलकर के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां भी पीछा करते हुए पहुंच गए। उन्होंने घर में घुसकर प्रार्थिया की मां को धक्का दिया और हथियार लहराकर दहशत का माहौल बना दिया। बीच-बचाव होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

मामला दर्ज कर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

 

घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 273/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं 296, 351(2), 189(4), 190, 191(3), 331(6) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

 

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर 25 नवंबर 2026 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी राहुल मसीह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद की गई, जबकि अविनाश मसीह, भोला यादव और शुभम नेताम के कब्जे से लकड़ी के डंडे जब्त किए गए।

 

ये चार आरोपी गिरफ्तार

 

गिरफ्तार आरोपियों में 1.राहुल मसीह पिता- राजेश मसीह,(26 वर्ष), निवासी टिकरापारा शारदा चौक; 2.भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव , पिता- फुलवंत यादव (30 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड बजरंग चौक; 3.शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह, पिता- राजू मसीह (20 वर्ष), निवासी टिकरापारा तालाब के पास और 4. शुभम नेताम पिता- रमेश नेताम (24 वर्ष), निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी शामिल हैं।

 

पुलिस ने सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजीएम) न्यायालय धमतरी में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

अवैध हथियार और गुंडागर्दी पर पुलिस सख्त

 

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। गुंडागर्दी, अवैध हथियार रखने, मारपीट, धमकी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। पुलिस ने सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos