हमर प्रदेश छत्तीसगढ न्यूज रिपोर्टर संजय कुमार शुक्ला बिलासपुर छत्तीसगढ
धमतरी के सिहावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार स्थाई वारंटी आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। धमतरी पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। सिहावा थाना पुलिस ने आरोपी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सिहावा पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर प्रकरण में करीब तीन वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गरियाबंद जिले से गिरफ्तार किया। 2023 से फरार चल रहा था आरोपी
थाना सिहावा में आरोपी राकेश उर्फ बैराग्य मरकाम (26), निवासी भालूपानी, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के खिलाफ गंभीर अपराध दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी के लगातार फरार रहने पर पुलिस ने न्यायालय में फरारी चालान प्रस्तुत किया था। इसके बाद न्यायालय ने 13 सितंबर 2023 को आरोपी के खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया था।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!