Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी में तेंदुए का आतंक: कारीपानी से आमानारा तक दहशत, ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
धमतरी में तेंदुए का आतंक: कारीपानी से आमानारा तक दहशत, ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया

धमतरी में तेंदुए का आतंक: कारीपानी से आमानारा तक दहशत, ग्रामीणों पर हमला करने वाला तेंदुआ पकड़ाया
जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में तेंदुए के लगातार हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस बीच आमानारा गांव में ग्रामीणों पर हमला करने वाले तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जंगल सफारी भेजने की तैयारी की जा रही है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसकी जांच होगी।

जानकारी के अनुसार, आमानारा में तेंदुए के हमले में चार ग्रामीण घायल हुए थे। घायलों को नगरी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक ग्रामीण की मौत होने की खबर है। हालांकि, मौत की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर वरुण जैन के मुताबिक, तेंदुए में रेबीज की आशंका को देखते हुए उसकी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी।

वहीं, कारीपानी और कोंडागांव जिले के बस्तर बुडरा में भी तेंदुए के हमलों की घटनाएं सामने आई थीं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन सभी घटनाओं के पीछे एक ही तेंदुआ था या नहीं। वन विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos