Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी में चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान और बाइक बरामद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
88 Views 5 Min Read 0 Comments
धमतरी में चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान और बाइक बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

धमतरी। शहर में चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट, वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

 

रत्नाबांधा शराब दुकान के पास हुई थी लूट

 

पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को मौरीकला निवासी गौतम नागरची अपनी पत्नी के साथ बठेना अस्पताल गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद वे अपनी साली के लिए खाना लेकर दोबारा अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रत्नाबांधा शराब दुकान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया।

 

आरोपियों ने सब्जी काटने वाले चाकू का डर दिखाकर पैसे की मांग की और उनके गले में पहना सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 309(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

 

लॉकेट बेचने पहुंचे थे आरोपी, पुलिस ने दबोचा

 

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक आमातालाब रोड स्थित यादव भवन के पास लूटे गए सोने के लॉकेट को बेचने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और तीनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

 

पूछताछ और प्रार्थी की शिनाख्त के बाद तीनों की पहचान लूट की वारदात में शामिल आरोपियों के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया सोने का लॉकेट, चाकू और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली।

 

ये तीन आरोपी गिरफ्तार

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीलमणी विश्वकर्मा उर्फ विक्कु (20 वर्ष), निवासी हटकेशर धमतरी, चेतन नेताम उर्फ आदित्य नेताम (22 वर्ष), निवासी पंचवटी कॉलोनी अटल आवास धमतरी और खिलावन साहू उर्फ बदे (20 वर्ष), निवासी लोहरसी, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

 

CSP ने बताया कैसे पकड़े गए आरोपी

 

CSP अभिषेक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों की लगातार पतासाजी शुरू की। मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण सूचना और पीड़ित की शिनाख्त के आधार पर पुलिस टीम तीनों आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों से लूट का सोने का लॉकेट, चाकू और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

 

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos