Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 131.668 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार, 72.45 लाख की संपत्ति जब्त

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
धमतरी में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 131.668 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 5 तस्कर गिरफ्तार, 72.45 लाख की संपत्ति जब्त

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

धमतरी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के नेटवर्क पर शिकंजा कसा है। ऑपरेशन निश्चय के तहत सायबर थाना और थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम ने श्यामतराई नाका पर घेराबंदी कर महाराष्ट्र के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 131.668 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है।

 

पुलिस के मुताबिक, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 65 लाख 83 हजार 400 रुपये है। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा नैनो और स्विफ्ट डिजायर कार, पांच मोबाइल फोन समेत कुल करीब 72 लाख 45 हजार 400 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

 

मुखबिर की सूचना पर श्यामतराई नाका में घेराबंदी

 

15 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा के जयपुर क्षेत्र से दो कारों में गांजा लेकर पांच लोग महाराष्ट्र की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने श्यामतराई नाका पर घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की।

 

इसी दौरान टाटा नैनो क्रमांक CG 07 MA 4067 और स्विफ्ट डिजायर क्रमांक MH 04 GD 7906 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों वाहनों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

 

पांचों आरोपी महाराष्ट्र के निवासी

 

मामले में पुलिस ने कुंदन उर्फ सचिन कैलाश ईगेडे, रामेश्वर सालिक राम दांडगे, राबिनसन लॉरेंस फर्नांडिस, लखन गुलाब बेलदार और गणेश विजय पाटिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

 

तस्करी के पूरे नेटवर्क की होगी जांच

 

गांजा बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अब जांच एजेंसियां गांजे के स्रोत, तस्करी के रास्ते, संभावित खरीदारों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही हैं।

 

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

नशे के कारोबार पर पुलिस की नजर

 

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को अंतर्राज्यीय नशा तस्करी पर बड़ी चोट के तौर पर देखा जा रहा है।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos