Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी में 1.46 लाख रुपये के अवैध पटाखे जब्त, बिना लाइसेंस बिक्री और भंडारण करते 3 गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
HamarPradeshcg
HamarPradeshcg

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने अवैध पटाखों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 लाख 46 हजार 500 रुपये के पटाखे जब्त किए हैं। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना वैध लाइसेंस के पटाखों की बिक्री और भंडारण किया जा रहा था। पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

फरसिया में घर से मिले 1.30 लाख के पटाखे

 

पहली कार्रवाई नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम फरसिया में की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक घर में बिना वैध लाइसेंस के बिक्री के लिए पटाखों का भंडारण किया गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां अलग-अलग कंपनियों के करीब 1 लाख 30 हजार रुपये के पटाखे बरामद किए गए। मामले में विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

 

किराना स्टोर में भी मिला अवैध पटाखा भंडार

 

दूसरी कार्रवाई मगरलोड थाना क्षेत्र के भरदा मार्ग स्थित बेकरी भंडार एवं किराना स्टोर में की गई। पुलिस टीम ने दुकान पर दबिश देकर एक कार्टून में रखे अलग-अलग कंपनियों के करीब 16 हजार 500 रुपये के पटाखे जब्त किए।

 

पुलिस ने दोनों मामलों में कुल 1 लाख 46 हजार 500 रुपये के अवैध पटाखे जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वालों में हड़कंप मच गया है।

 

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos