Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को किया जागरूक

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
धमतरी पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को किया जागरूक

धमतरी पुलिस की पहल: नवोदय विद्यालय में नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का पाठ, विद्यार्थियों को किया जागरूक

जयकिशन साहू... हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

धमतरी/कुरूद। विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाने के लिए धमतरी पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देश पर बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 को थाना कुरूद पुलिस द्वारा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कुरूद में नशामुक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

नशे से दूर रहकर लक्ष्य हासिल करने का संदेश

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

डॉ. महावर ने विद्यार्थियों से स्वयं नशामुक्त रहने के साथ-साथ अपने परिवार और समाज के लोगों को भी नशे के नुकसान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

साइबर ठगी से बचने के बताए जरूरी तरीके

कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी और यूपीआई पिन साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करने की समझाइश दी गई।

पुलिस ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी कॉल, संदिग्ध संदेश और ऑनलाइन लालच देकर लोगों की निजी एवं बैंकिंग जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

सामुदायिक पुलिसिंग के जरिए जागरूकता पर जोर

धमतरी पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सामाजिक बुराइयों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के प्रति सजग रहने, नशे से दूर रहने और डिजिटल माध्यमों का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. हीरा महावर, एसडीओपी कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी कुरूद निरीक्षक कमलेश ठाकुर, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

धमतरी पुलिस का संदेश: नशे से दूरी, साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता ही सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव है।

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos