✒️ जयकिशन साहू ब्लॉक रिपोर्टर
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
भखारा, सिहावा, कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस की अलग-अलग स्थानों पर दबिश, 9,400/- रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त*
सार्वजनिक स्थानों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचनाओं पर भखारा, सिहावा, कोतवाली एवं अर्जुनी पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सार्वजनिक स्थानों पर काट-पत्ती जुआ खेल रहे कुल 20 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 9,400 रुपये नकद एवं 52 पत्ती ताश जब्त की गई। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
*थानावार कार्यवाही का विवरण -*
*थाना भखारा:* ग्राम जोरातराई थूहा रोड के पास जुआ खेलते मनोहर निषाद (45 वर्ष), भोजराज साहू (21 वर्ष), मुकेश निषाद (19 वर्ष) एवं पेमन निषाद (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर 1,210/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई। वहीं ग्राम पचपेड़ी बाजार चौक में अंकित शर्मा (37 वर्ष), पुरुषोत्तम साहू (25 वर्ष), योगेश्वर निषाद (24 वर्ष) एवं सूरज पाण्डे (37 वर्ष) को गिरफ्तार कर 2,240/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
*थाना सिहावा:* ग्राम छिंदापुर में चौपाल के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेलते राकेश ध्रुव, हरीश कुमार पाण्डेय एवं देवेन्द्र सिंह परिहार को गिरफ्तार कर 1,130/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
*थाना कोतवाली:* टिकरापारा खपरी तालाब होलिका चौक के पास जुआ खेलते पवन उर्फ पप्पू (19 वर्ष), ऋषभ योधवानी (35 वर्ष) एवं नितेश ठक्कर (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर 1,720 रुपये जब्त किए गए। वहीं सिहावा चौक रेलवे स्टेशन के पास टिकेश्वर उर्फ टीकू यादव (23 वर्ष) एवं चित्रसेन साहू (33 वर्ष) को गिरफ्तार कर 2,400 रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
*थाना अर्जुनी:* ग्राम तरसियों गौठान के पास जुआ खेलते गजेन्द्र साहू (25 वर्ष), मोहन हिरवानी (22 वर्ष), महेश यादव (24 वर्ष) एवं मुकेश यादव (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर 700/- रुपये एवं ताश पत्ती जब्त की गई।
धमतरी पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!