Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धमतरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, अर्जुनी क्षेत्र में 4 जगह दबिश; 11 आरोपी गिरफ्तार...

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh crime news
Chhattishgarh crime news

धमतरी पुलिस का जुआरियों पर बड़ा प्रहार, अर्जुनी क्षेत्र में 4 जगह दबिश; 11 आरोपी गिरफ्तार...

 

ब्लॉक रिपोर्टर जयकिशन साहू नगरी धमतरी 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

लिमतरा, परेवाडीह और कुरमातराई में काट-पत्ती जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी, ₹5,520 नकद और ताश की 4 गड्डियां जब्त

 

धमतरी। जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में अर्जुनी थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लिमतरा, परेवाडीह और कुरमातराई में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर काट-पत्ती जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अर्जुनी पुलिस टीम ने चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के कब्जे और जुआ फड़ से कुल 5,520 रुपये नगद तथा 52 पत्ती ताश की गड्डियां जब्त की गईं।

 

चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज

 

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

 

पहली कार्रवाई ग्राम लिमतरा में कला मंच के पास की गई, जहां प्रकाश साहू, संजय साहू और शिवानंद निर्मलकर को जुआ खेलते पकड़ा गया। इनके कब्जे से 1,750 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

 

दूसरी कार्रवाई भी लिमतरा के कला मंच के पास हुई। यहां भूषण लाल बघा, टकेश्वर साहू, संदीप कुमार साहू और परमेश्वर साहू को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 1,560 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश बरामद हुई।

 

इसके बाद पुलिस ने ग्राम परेवाडीह में बडरा तालाब के सामने मेन रोड पर दबिश दी। यहां दुलेश्वर साहू और गंधर्व साहू को काट-पत्ती जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से 950 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

 

वहीं ग्राम कुरमातराई में रंगमंच शेड के नीचे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धनेन्द्र कुमार साहू और नागेश्वर साहू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 1,260 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई।

 

11 आरोपियों पर कार्रवाई

 

अर्जुनी पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 4 प्रकरण दर्ज, 11 आरोपी गिरफ्तार और 5,520 रुपये नगद जब्त किए गए हैं। पुलिस ने प्रत्येक प्रकरण में ताश की 52 पत्ती जब्त करने की जानकारी दी है।

 

जुआ-सट्टे के खिलाफ अभियान जारी

 

धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा समेत अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से जुआ खेलने या खिलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऐसे मामलों में सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि उनके आसपास यदि किसी तरह की अवैध गतिविधि संचालित हो रही है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos