Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

धनपुंजी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई - बिना लाइसेंस चल रहा NH-30 ढाबा बंद, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में एक्सपायरी सामान नष्ट*

State Head - MANOJ
State Head - MANOJ
5 Min Read 0 Comments
धनपुंजी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई - बिना लाइसेंस चल रहा NH-30 ढाबा बंद, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में एक्सपायरी सामान नष्ट*

धनपुंजी में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई - बिना लाइसेंस चल रहा NH-30 ढाबा बंद, मिर्च मसाला रेस्टोरेंट में एक्सपायरी सामान नष्ट

हमर प्रदेश सीजी न्यूज़

स्टेट हेड रिपोर्टर - मनोज कुमार भट्ट

जगदलपुर, 19 नवंबर 2026 -* खाने में मिलावट और गंदगी पर अब बस्तर में सख्त कार्रवाई शुरू हो गई है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर जिले में 16 नवंबर से 30 नवंबर तक "सुरक्षित आहार - हमर अधिकार" विशेष सघन निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसी अभियान के तहत 18 नवंबर को खाद्य सुरक्षा जिला-बस्तर की टीम ने धनपुंजी, जगदलपुर में दो बड़े प्रतिष्ठानों की जांच की।

पहली कार्रवाई - NH-30 ढाबा
जांच में ढाबे में अत्यधिक गंदगी मिली और खाद्य प्रतिष्ठान बिना वैध खाद्य लाइसेंस के चलता पाया गया। इस पर टीम ने साफ-सफाई कराने और लाइसेंस बनने तक ढाबे को बंद करा दिया।

दूसरी कार्रवाई - मिर्च मसाला रेस्टोरेंट
यहां निरीक्षण के दौरान अमूल चीज, सूजी, रामदेव हींग, एवरेस्ट मसाले, वीवा चीजी पास्ता सॉस, गोल्डन कॉर्न सॉस, गिट्स गुलाब जामुन मिक्स सहित कई अन्य कॉन्टिनेंटल उत्पाद एक्सपायरी पाए गए। टीम ने मौके पर ही प्रकरण बनाकर सारा सामान नष्ट कराया और फर्म को सुधार सूचना नोटिस जारी किया।

यह पूरी कार्रवाई अभिहित अधिकारी श्रीमती पूनम कुंजाम कांडे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अंकित गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार नाग और नमूना सहायक श्री नंद किशोर हिरवानी की संयुक्त टीम ने की।

विभाग ने साफ कहा है कि अभियान की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैंटीन और कैटरिंग सेवाओं की जांच होती रहेगी।

---

State Head - MANOJ
Written by

State Head - MANOJ

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos