Home /
खबरे काम की /
दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जिला संवाददाता
बलौदा बाजार
प्रकाश कुमार साहू
हमर प्रदेश छत्तीसगढ
कसडोल। दौलत राम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में अंतर महाविद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों से पहुंचे खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मैदान में अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनभागीदारी अध्यक्ष पुनेश्वर नाथ मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि सुयश तिवारी, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डी.आर. साहू, खेल प्रभारी के.के. बर्मन एवं जनभागीदारी सदस्य राघवेंद्र पवार उपस्थित रहे। अतिथियों का महाविद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैदान में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस तरह के आयोजन महाविद्यालयीन विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारीगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार एवं खेल विभाग का विशेष योगदान रहा।
Written by
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!