Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दो दिन से लापता महिला का झाड़ियों में मिला शव, बेटे के सामने जुर्म कबूलने के बाद आरोपी की बिगड़ी हालत - 

State Head - H.R.SAHU
State Head - H.R.SAHU
5 Min Read 0 Comments
Chhattisgarh crime news
Chhattisgarh crime news

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

ब्लॉक रिपोर्टर - रविशंकर चौहान

जिला - कोरबा पाली

 

कोरबा - जिले के पंतोरा चौकी अंतर्गत ग्राम अंगारखार में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते 51 वर्षीय शिवचरण यादव ने अपनी परिचित महिला धनेश्वरी बाई की कथित तौर पर हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को झाड़ियों में फेंक दिया। मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी की तबीयत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया है।

 

दो दिन से लापता थी महिला, ग्रामीणों को हुआ संदेह - 

 

बताया जा रहा है कि आरोपी शिवचरण यादव और धनेश्वरी बाई के बीच किसी बात को लेकर गहरा विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी गुस्से में शिवचरण ने महिला की हत्या कर दी और शव को गांव में नल के पास स्थित घनी झाड़ियों में छिपा दिया। जब धनेश्वरी बाई लगातार दो दिनों तक गांव में दिखाई नहीं दी, तो ग्रामीणों को संदेह हुआ। इसके बाद गांव में बैठक बुलाई गई, जिसमें शिवचरण से भी पूछताछ की गई।

 

घर जाकर कबूला जुर्म, फिर बिगड़ी हालत -

 

ग्रामीणों की बैठक में शिवचरण ने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया, लेकिन घर पहुंचने के बाद उसने अपने बेटे दुर्गेश के सामने पूरी घटना स्वीकार कर ली। बेटे ने उसे पुलिस के समक्ष पेश होने की सलाह दी। इसके कुछ ही देर बाद आरोपी खेत की ओर चला गया, जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल कोरबा लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है।

 

पुलिस ने बरामद किया शव, जांच जारी-

 

जिला अस्पताल स्थित पुलिस सहायता केंद्र से सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पंतोरा चौकी पुलिस ने बुधवार सुबह अंगारखार गांव में नल के पास झाड़ियों की तलाशी ली, जहां से धनेश्वरी बाई का शव बरामद किया गया।

 

सीएसपी का बयान - सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का शव बरामद कर लिया है। आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

State Head - H.R.SAHU
Written by

State Head - H.R.SAHU

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in हादसा.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos