Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

देश भक्ति में डूबा बिलासपुर,जिला प्रशासन,पुलिस,नगर निगम और आरपीएफ का संयुक्त आयोजन*

abhishek@hamarpradeshcg
abhishek@hamarpradeshcg
52 Views 5 Min Read 0 Comments
देश भक्ति में डूबा बिलासपुर,जिला प्रशासन,पुलिस,नगर निगम और आरपीएफ का संयुक्त आयोजन*


*"हर करम अपना करेंगे,ऐ वतन तेरे लिए....*

*हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के पूर्व रंगारंग कार्यक्रम* 

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम* 

*रिवर व्यू में आरपीएफ के बैंड ग्रुप ने दी अपनी प्रस्तुति,देश भक्ति गानों से सजी महफिल* 

*जिला प्रशासन,पुलिस,नगर निगम और आरपीएफ का संयुक्त आयोजन* 

स्टेट रिपोर्टर अभिषेक कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट .......


हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के उपलक्ष्य में आज रिवर व्यू में रेलवे सुरक्षा बल के बैंड ग्रुप की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। एसके पाॅल की अगुवाई में बैंड ग्रुप ने देश भक्ति गीतों की धुन पर इंस्ट्रूमेंट के ज़रिए अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरूआत वंदे मातरम गीत से की गई,उसके बाद दिल दिया है, जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए,ऐ मेरे वतन के लोगों जैसे गीतों से समा बांधा गया। देशभक्ति से सराबोर इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। 

    कार्यक्रम में  महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने कहा कि यह तिरंगा हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी और संघर्ष की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।आजादी हमारे लिए केवल अधिकार नहीं, बल्कि वीर शहीदों के बलिदान से मिली एक अनमोल विरासत है।आइए, तिरंगे का सम्मान करते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लें,हम अपने छोटे छोटे प्रयासों से अपने शहर और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं और राष्ट्र सेवा कर सकते हैं,स्वच्छता के प्रति खुद भी और दूसरों जागरूक कर शहर को साफ रखने में अपने कर्तव्य निभाना भी राष्ट्र सेवा है, पानी के बचाव और सदुपयोग भी राष्ट्र सेवा है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें आजादी मिली।आज हम जिस स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे अनगिनत वीरों की कुर्बानी है।हर घर तिरंगा अभियान हमें अपने राष्ट्र और तिरंगे के प्रति सम्मान एवं जिम्मेदारी का संदेश देता है। आइए, स्वतंत्रता के महत्व को समझते हुए राष्ट्रहित में अपना योगदान देने का संकल्प लें। नगर निगम 
सभापति श्री विनोद सोनी ने कहा कि तिरंगा देश की शान है,असंख्य कुर्बानियों के बाद आजादी मिली है,हर घर में तिरंगा शान से लहराना चाहिए,वीर जवानों की शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता,देश ॠणी है उन सभी क्रांतिकारियों का सेनानियों का।कार्यक्रम में मौजूद एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, साहस और बलिदान से प्राप्त हुई है, जिसे सदैव याद रखना हमारा कर्तव्य है। तिरंगा उन वीर शहीदों के सपनों और देश की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है।

हर घर तिरंगा अभियान हमें आजादी के महत्व को समझने और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। हमारी आज की पीढ़ी आने वाले कल का भविष्य है,इसलिए इस यह पीढ़ी देश के महापुरुषों को अपना आदर्श मानकर उनसे प्रेरणा लें, सच्चाई के रास्ते पर चलें, मेहनत और लगन से अपना कैरियर बनाएं,कानून का पालन करें और नशे से दूर रहकर देश के विकास में अपनी सहभागिता दें। जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि आजादी हमारे देश के वीर सपूतों के लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है, इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए गौरव का पर्व है। स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी हमें देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की प्रेरणा देती है।

हर घर तिरंगा अभियान इसी राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। आइए, तिरंगे के सम्मान के साथ जिम्मेदार नागरिक बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। आज के कार्यक्रम में एसडीएम श्री मनीष साहू, नगर निगम के अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार,आरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट श्री सैयद निहाल अधिकारी- कर्मचारी,नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।


12/08/26

Hamar pradesh CG

abhishek@hamarpradeshcg
Written by

abhishek@hamarpradeshcg

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in Entertainment.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos