देवरानी में श्री राम कथा का शुभारंभ 13 नवंबर से 
Thursday, November 26 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

देवरानी में श्री राम कथा का शुभारंभ 13 नवंबर से 

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
5 Min Read 0 Comments
देवरानी में श्री राम कथा का शुभारंभ 13 नवंबर से 

गांधी लाल साहू 

जिला रिपोर्टर - जांजगीर चांपा 

हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज 

 

देवरानी में श्री राम कथा का शुभारंभ 13 नवंबर से 

 

*बिर्रा -* जय मां कर्मा समीति देवरानी के तत्वावधान में ग्राम पंचायत देवरानी में 13 नवंबर शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष को भब्य कलशयात्रा व शोभायात्रा के साथ श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा, जिसमें कथावाचक पं. प्रेमशंकर चौबे महाराज (नवापारा) के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक कथा की अविरल धारा बहेगी, कार्यक्रम के अनुसार 14 नवंबर शनिवार को मां सती चरित्र व पार्वती विवाह, 15 नवंबर रविवार को नारद मोह, 16 नवंबर सोमवार को नामकरण संस्कार व अहिल्या उद्धार, 17 नवंबर मंगलवार को धनुष यज्ञ व श्रीराम-जानकी विवाह, 18 नवंबर बुधवार को श्रीराम वन गमन व केवट प्रेम, 19 नवंबर गुरुवार को श्रीराम-भारद्वाज संवाद, श्रीभरत प्रस्थान व चित्रकूट, 20 नवंबर शुक्रवार को श्रीराम-भरत मिलन, जटायु उद्धार व शबरी प्रेम, 21 नवंबर शनिवार को श्रीराम-सुग्रीव मित्रता, राम-रावण युद्ध व राज्याभिषेक तथा 22 नवंबर रविवार को हवन, आरती, ब्राह्मण भोजन व भंडारे के साथ कथा का समापन होगा, इस आयोजन में मुख्य यजमान श्रीमती रामकुमारी हीरालाल साहू, श्रीमती शांति दिनेश साहू, श्रीमती ललिता दिलहरण साहू, भुवन साहू, चीनी लाल, गणेश राम साहू,रतनलाल, रामधन साहू सहित व्यवस्थापक सेलूराम साहू, मनहरण साहू, जवाहीर साहू, निर्मल साहू, रवि साहू, भूपेंद्र पटेल, सुखाऊराम, अंतराम साहू, सीता साहू, श्याम सुंदर साहू, पुनाऊ साहू मौजूद थे और आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com
Written by

DHANIRAM- संपादक hamarpradeshcg.com

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos