✍️हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
जिला रिपोर्टर जगेश्वर पटेल गरियाबंद
स्कूलों के बाहर पकड़े गए कई नाबालिग बाइकर्स, परिजनों को थाने बुलाकर दी सख्त समझाइश
गरियाबंद जिले के देवभोग में नाबालिग बच्चों द्वारा तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन चलाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
आमजनों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से देवभोग पुलिस ने विशेष सतर्कता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्कूलों के बाहर पुलिस ने निगरानी की।
अभियान में क्या हुआ
स्कूलों से छुट्टी के बाद तेज रफ्तार में दोपहिया वाहन लेकर निकल रहे कई नाबालिग छात्रों को पुलिस ने रोककर उनके वाहनों सहित थाना परिसर लाया। इसके बाद सभी के परिजनों को थाने बुलाकर विस्तार से समझाइश दी गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कम उम्र में वाहन चलाना न केवल बच्चों की जान के लिए खतरनाक है, बल्कि इससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। इस बार बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए समझाइश देकर वाहन छोड़ दिया गया है।
आगे होगी FIR:
पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर समझाइश के बाद भी परिजन अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए देते हैं, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाबालिग को वाहन देने वाले वाहन स्वामी के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
पुलिस की अपील
पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में दोपहिया या अन्य मोटर वाहन चलाने की अनुमति न दें। बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सबसे पहले उनके परिजनों की ही है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!