जिला संवाददाता
प्रकाश कुमार साहू बलौदाबाजार
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
*बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस*
थाना भाटापारा शहर
दिनांक 16.11.2026
● *"दृष्टि हेल्पलाइन" नंबर की सहायता से अपराधिक कृत्यों में संलिप्त आरोपियों की घरपकड़ में मिल रही है, लगातार कामयाबी*
● *आरोपी को महासती वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार*
● *आरोपी से ₹15,600 कीमत मूल्य का देसी मसाला/अंग्रेजी/बीयर शराब किया गया जप्त*
● *किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा अपराधिक गतिविधि की जानकारी दृष्टि हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में करें प्रदान*
*पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना "दृष्टि हेल्पलाइन" प्रारंभ* किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी "दृष्टि हेल्पलाइन" नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। "दृष्टि हेल्पलाइन" के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 15.11.2026 को "दृष्टि हेल्पलाइन" में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा महासती वार्ड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से बिक्री करने वाली 01 आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कुल ₹15,600 कीमत मूल्य का देसी मसाला/अंग्रेजी/बीयर शराब, जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- सरजान उर्फ छोटू गेण्डरे उम्र 28 साल निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!