✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
जामुल-दुर्ग। ढांचा भवन स्थित दुर्गा पंडाल के पास जन्मदिन समारोह के दौरान हुए विवाद में एक युवक की पिकअप वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले में जामुल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन CG 07 DC 6706 भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 25 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे अंकित सिंह का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन से पहुंचे गोपी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद पिकअप चालक ने तेज रफ्तार में वाहन अंकित सिंह की ओर चला दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
1. गुरप्रीत उर्फ गोपी (23 वर्ष) — ढांचा भवन
2. गुरप्रीत उर्फ गगन (24 वर्ष) — कैलाश नगर, भिलाई
3. मिलिंद साहू (21 वर्ष) — नंदिनी रोड
4. शुभम शर्मा (21 वर्ष) — गोकुल नगर
जामुल थाना पुलिस ने केस क्रमांक 715/2026 में धारा 105, 110, 103(1), 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।
मामले में पुलिस द्वारा घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!