Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग सेंट्रल जेल में प्रशासनिक अमले का औचक छापा, बैरकों से मोबाइल सिम, चिलम और बीड़ी बरामद

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
62 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग सेंट्रल जेल में प्रशासनिक अमले का औचक छापा, बैरकों से मोबाइल सिम, चिलम और बीड़ी बरामद

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। दुर्ग स्थित सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तड़के अचानक दबिश दी। कलेक्टर अभिजीत सिंह और ASP दुर्ग शोभराज अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ किए गए इस औचक निरीक्षण से जेल परिसर में हड़कंप मच गया।

 

संवेदनशील बैरकों में सघन तलाशी

 

प्रशासनिक अमले ने तड़के जेल परिसर में प्रवेश कर संवेदनशील बैरकों सहित विभिन्न स्थानों की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया। निरीक्षण दल में एसडीएम समेत जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

 

घंटों चले तलाशी अभियान के दौरान बैरकों से दो मोबाइल सिम कार्ड, चिलम और बीड़ी बरामद किए जाने की जानकारी सामने आई है। जेल के भीतर प्रतिबंधित सामग्री मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

 

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

 

जेल परिसर के भीतर प्रतिबंधित सामग्री की बरामदगी को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने पूरे मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।

 

बरामद सिम कार्ड से संबंधित तकनीकी जानकारी और संभावित संपर्कों की जांच साइबर सेल के माध्यम से कराए जाने की बात सामने आई है। जांच के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि जेल की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रतिबंधित सामग्री अंदर तक कैसे पहुंची।

 

जांच के बाद हो सकती है कार्रवाई

 

प्रशासन द्वारा मामले की जांच के बाद यदि किसी बंदी या जेल से जुड़े कर्मचारी की भूमिका सामने आती है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

 

फिलहाल प्रशासन की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति और जिम्मेदारी स्पष्ट हो सकेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos