Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग: शिवनाथ नदी रोड पर अवैध शराब बेचते युवक गिरफ्तार, 28 बोतलें जब्त

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
Chhattishgarh local news
Chhattishgarh local news

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवनाथ नदी रोड स्थित बेलदार पारा के पास एक युवक को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी रोड के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 18 सितंबर को मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने उसे पकड़ लिया।

28 नग देशी मसाला शराब बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान मनीष निषाद (38 वर्ष), निवासी बजरंग नगर, दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 28 नग सीलबंद देशी मसाला शराब की बोतलें बरामद की गईं। प्रत्येक बोतल में 180 एमएल शराब थी।

पुलिस के अनुसार जब्त शराब की कुल मात्रा 5.04 बल्क लीटर है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,800 बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त ₹130 नकद भी आरोपी के पास से बरामद किया गया। इस प्रकार कुल ₹2,930 की सामग्री जब्त की गई।

आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई

शराब रखने और बिक्री के संबंध में पुलिस ने आरोपी से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी मनीष निषाद के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं अवैध शराब की बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos