Tuesday, September 29 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

🚨 दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 25 दिन में 13 H1N1 पॉजिटिव मरीज मिले, 9 एक्टिव केस

State Head - Kishor
State Head - Kishor
31 Views 5 Min Read 0 Comments
🚨 दुर्ग में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा, 25 दिन में 13 H1N1 पॉजिटिव मरीज मिले, 9 एक्टिव केस

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जिला स्वास्थ्य विभाग ने H1N1 संक्रमण के आंकड़े जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, 5 से 29 अगस्त के बीच जिले में कुल 13 H1N1 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें से 9 मरीज एक्टिव केस हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों और होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।

 

जिले में स्वाइन फ्लू के संभावित खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। जिला सर्विलेंस अधिकारी सीबी बंजारे के अनुसार, नए पॉजिटिव मरीज सामने आने पर उनकी ट्रैवल हिस्ट्री और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। साथ ही संक्रमित मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

 

13 संक्रमितों में 4 स्वस्थ, 9 का उपचार जारी

 

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक कुल 13 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 4 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं 2 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 7 संक्रमित मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं और उनका उपचार जारी है।

 

👶 बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी की सलाह

 

जिला सर्विलेंस अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि H1N1 का कोई पॉजिटिव मरीज सामने आने पर तत्काल जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दें। मरीजों के उपचार के साथ संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार छोटे बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं में H1N1 संक्रमण का खतरा अपेक्षाकृत अधिक हो सकता है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

😷 स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

 

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और आवश्यकता पड़ने पर मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है। इसके अलावा हाथों को साबुन और पानी से नियमित रूप से धोने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

 

यदि किसी व्यक्ति को बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो लापरवाही न बरतें। तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या डॉक्टर से संपर्क कर आवश्यक जांच और उपचार कराएं।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos