Wednesday, September 30 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मी सम्मानित, SSP ने दिया प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम

State Head - Kishor
State Head - Kishor
42 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग में सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मी सम्मानित, SSP ने दिया प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ दुर्ग ब्यूरो चीफ कलावती

दुर्ग में सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मी सम्मानित, SSP ने दिया प्रशस्ति पत्र और कैश इनाम

 

दुर्ग। जनसुरक्षा, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले 22 पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों और नगर सैनिकों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं कैश इनाम देकर सम्मानित किया गया।

 

पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग घटनाओं में तत्परता दिखाते हुए घायलों की मदद करने, आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को सुरक्षित बचाने, यातायात व्यवस्था सुधारने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन कार्यों के लिए मिला सम्मान

- 28 अगस्त को हाईवे-3 पर ऑटो पलटने की घटना में घायल पांच लोगों को यातायात पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

- खारून नदी में आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित बचाया।

- ई-चालान अभियान के दौरान 107 प्रकरणों में कार्रवाई करने के साथ सड़क पर मौजूद अवरोधों को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

- 21 अप्रैल को हुए अग्निकांड के दौरान जन-माल की सुरक्षा में सराहनीय योगदान दिया।

- भोपाल और धमतरी से स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

- नेवई और सुपेला थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया।

22 अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान

सम्मान पाने वालों में यातायात पुलिस के अमित मिश्रा, अमित शुक्ला, फिरोज खान, ललित कुमार सहित 8 जवान शामिल हैं। इसके अलावा थाना नेवई प्रभारी अनिल साहू सहित 6 पुलिसकर्मी, डायल-112 के सूर्यप्रताप, धर्मेन्द्र सूर्यवंशी और चालक ऋषम सिंह सहित कुल 22 अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर सैनिकों को सम्मानित किया गया।

SSP ने किया प्रोत्साहित

सम्मान समारोह के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जो पुलिसकर्मी ईमानदारी, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अच्छा कार्य करेंगे, उन्हें लगातार प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाएगा।

पुलिस विभाग द्वारा किए गए इस सम्मान से जवानों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में भी जनसेवा एवं अपराध नियंत्रण के लिए बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।

State Head - Kishor
Written by

State Head - Kishor

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos