Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का चक्काजाम, प्राचार्य हटाए गए; 3 नए शिक्षक पदस्थ

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
62 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का चक्काजाम, प्राचार्य हटाए गए; 3 नए शिक्षक पदस्थ

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

दुर्ग। जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का आक्रोश सड़क पर उतर आया। पढ़ाई प्रभावित होने से नाराज विद्यार्थियों ने खैरागढ़-धमधा मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया, जो देर रात प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

 

बताया जा रहा है कि स्कूल में करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या बेहद कम होने के कारण लंबे समय से पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। विद्यार्थियों के मुताबिक स्कूल में महज 3 से 4 शिक्षक ही उपलब्ध थे, जिससे कई विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही थीं।

 

सड़क पर उतरे छात्र, यातायात हुआ प्रभावित

 

शिक्षकों की कमी से परेशान विद्यार्थियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। खैरागढ़-धमधा मार्ग पर चक्काजाम होने से यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बातचीत शुरू की।

 

अधिकारियों ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से प्राचार्य को हटाने के साथ ही तीन नए अतिरिक्त शिक्षकों की पदस्थापना की गई।

 

आर्ट्स-कॉमर्स के शिक्षकों की भी मांग

 

हालांकि तीन नए शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने के बाद भी विद्यार्थी तत्काल आंदोलन समाप्त करने के लिए तैयार नहीं हुए। छात्रों का कहना था कि आर्ट्स और कॉमर्स सहित सभी विषयों में खाली पड़े पदों पर पूर्ण रूप से शिक्षकों की नियुक्ति की जाए, ताकि उनकी पढ़ाई सुचारु रूप से हो सके।

 

देर रात तक प्रशासनिक अधिकारियों और विद्यार्थियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। अधिकारियों द्वारा अन्य विषयों के शिक्षकों की भी जल्द व्यवस्था करने का ठोस आश्वासन दिए जाने के बाद छात्रों ने चक्काजाम समाप्त किया।

 

सरकारी स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था पर उठे सवाल

 

पेंड्रावन के इस मामले ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी और उससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहे असर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि शिक्षा उनका अधिकार है और पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in खबरे काम की.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos