✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़ | स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
औषधि विक्रय रिकॉर्ड में अनियमितता पर दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस प्रस्तावित
दुर्ग, 1 अक्टूबर 2026। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में संचालित मेडिकल फर्मों के निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी है। विभाग की टीम ने 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 को कई मेडिकल फर्मों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश फर्में नियमानुसार संचालित पाई गईं, जबकि कुछ प्रतिष्ठानों में नियमों के पालन से संबंधित कमियां सामने आईं।
8 मेडिकल फर्मों का निरीक्षण
विभाग द्वारा 30 सितंबर को मेसर्स शिवबाबा मेडिकल स्टोर्स, शंकर नगर, मेसर्स सांई सर्जिकल, ओम परिसर और मेसर्स विजय मेडिकल एंड स्कीन केयर, स्टेशन रोड का निरीक्षण किया गया। विभाग के अनुसार, तीनों फर्में नियमानुसार संचालित पाई गईं।
वहीं 1 अक्टूबर को मेसर्स भारती मेडिकल, स्मृति नगर, मेसर्स देवांशी मेडिकल, सिकोला, मेसर्स अनवी मेडिकल, शांति नगर, मेसर्स आयुष मेडिकल, अंजोरा और मेसर्स धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स, अंजोरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मेसर्स अनवी मेडिकल स्टोर्स, शांति नगर में फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। साथ ही विक्रय रिकॉर्ड का नियमानुसार संधारण नहीं किया जा रहा था। विभाग द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियमावली, 1945 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
दो फर्मों को कारण बताओ नोटिस प्रस्तावित
सहायक औषधि नियंत्रक से मिली जानकारी के अनुसार, मेसर्स श्री वेदिका मेडिकल स्टोर्स, कुम्हारी का निरीक्षण 29 सितंबर को किया गया था। यहां शेड्यूल एच-1 औषधियों के विक्रय रिकॉर्ड का नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने पर कारण बताओ सूचना पत्र प्रस्तावित किया गया है।
इसी तरह मेसर्स मां हरसिद्धि मेडिकोज, दुर्ग का निरीक्षण 23 सितंबर को किया गया था। यहां कुछ नार्कोटिक औषधियों के विक्रय रिकॉर्ड का नियमानुसार संधारण नहीं पाए जाने के कारण कारण बताओ सूचना पत्र प्रस्तावित किया गया है।
फार्मेसी कॉलेज में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस और नशा उन्मूलन पर व्याख्यान

इसके अलावा सहायक औषधि नियंत्रक श्री संजय सिंह झडेकार ने 1 अक्टूबर को अपोलो कॉलेज ऑफ फार्मेसी, अंजोरा में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) और शासन द्वारा संचालित नशा उन्मूलन अभियान विषय पर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को दवाओं के जिम्मेदार उपयोग, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस के प्रति जागरूकता तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। उपस्थित विद्यार्थियों को इस संबंध में शपथ भी दिलाई गई।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज़
आपकी खबर • आपकी आवाज • हमर प्रदेश छत्तीसगढ़
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!