✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 
दुर्ग। दुर्ग के मालवीय नगर चौक स्थित स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की प्रतिमा स्थल पर आज उनकी 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उनके योगदान को याद करते हुए उनके सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डाला गया।
दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का संपूर्ण जीवन किसानों, मजदूरों और आम जनता के हितों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए समाज के विभिन्न वर्गों की आवाज को बुलंद किया।
उन्होंने लंबे समय तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती प्रदान की। वहीं, मार्कफेड एवं फेडरेशन के अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया और किसानों की आवाज को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का योगदान छत्तीसगढ़ के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके जनसेवा, किसान हित और सामाजिक समर्पण के आदर्शों को याद किया गया।
श्रद्धांजलि संदेश:
दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का जनसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनकी स्मृतियां सदैव जनमानस में जीवित रहेंगी।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!