✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। सड़क हादसों की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन को लेकर दुर्ग यातायात पुलिस द्वारा जिले में लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चिन्हित ब्लैक स्पॉट और ग्रे स्पॉट पर दुर्घटनाओं की संभावित स्थिति और समय के अनुसार दिन-रात चेकिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं।
यातायात पुलिस के अनुसार, सितंबर माह में 28 सितंबर तक यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11,373 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 6,672, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वाले 626, शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 133, तेज गति से वाहन चलाने वाले 167 तथा लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले 134 चालक शामिल हैं।
इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले 1,175 वाहन चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
यातायात पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की है।
पुलिस ने कहा कि यातायात नियमों का पालन क
र वाहन चालक स्वयं के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित कर सकते हैं।
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!