✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार
दुर्ग। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद के बाद 10 लोगों ने एकजुट होकर चंदू उर्फ चंदन प्रसाद देवांगन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
24 घंटे के भीतर पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ा
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
1. पंकज ठाकुर
2. निखिल ठाकुर
3. खूबलाल ठाकुर उर्फ छोटी
4. संदीप ठाकुर
5. सत्या साहू
6. संगीता ठाकुर
7. पुष्पा ठाकुर
8. योगिता ठाकुर
9. दो नाबालिग आरोपी
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी राजीव नगर वार्ड क्रमांक 4 के निवासी हैं। मामले में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) एवं 331(8) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुरानी रंजिश ने उजाड़ दिया परिवार
एक पुरानी रंजिश और आपसी विवाद का अंजाम इतना भयावह हुआ कि एक परिवार ने अपना सदस्य खो दिया। यह घटना समाज के लिए गंभीर चेतावनी है कि आपसी विवाद और गुस्से में उठाया गया हिंसक कदम कितनी बड़ी त्रासदी बन सकता है।
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
Comments (0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!