Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग में एजेंसी के सिलेंडर से भरा पिकअप चोरी, मुख्य आरोपी समेत 8 गिरफ्तार; चोरी के सिलेंडर खरीदने वालों पर भी कार्रवाई

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
5 Min Read 0 Comments
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज
हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ न्यूज स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

 

दुर्ग। छावनी थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी का पिकअप वाहन तथा 36 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

18 सितंबर को एजेंसी से चोरी हुआ था पिकअप

पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को छावनी थाना क्षेत्र के साक्षरता चौक के पास स्थित ऋतुराज एजेंसी का एलपीजी सिलेंडर से भरा पिकअप वाहन अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि जामुल थाना क्षेत्र में एलपीजी सिलेंडरों से भरा एक पिकअप वाहन झाड़ियों के बीच लावारिस हालत में मिला है। पुलिस ने वाहन और सिलेंडरों को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई।

मुख्य आरोपी ने 20 सिलेंडर बेच दिए

पुलिस जांच में मुख्य आरोपी के रूप में प्रमोद देवांगन का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सिलेंडरों से भरा पिकअप वाहन चोरी करने के बाद जामुल क्षेत्र में जय अंबे शोरूम के पीछे 16 भरे हुए सिलेंडर झाड़ियों में छिपा दिए थे।

इसके अलावा आरोपी ने कथित तौर पर 20 भरे हुए सिलेंडर अलग-अलग 20 लोगों को करीब 2-2 हजार रुपये में बेच दिए।

CCTV फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी प्रमोद देवांगन तक पहुंची और उसे चोरी के वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर छिपाए गए सिलेंडरों को बरामद किया तथा चोरी के सिलेंडर खरीदने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

खरीददारों पर भी कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, चोरी के सिलेंडर खरीदने के मामले में 7 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। इस तरह मुख्य आरोपी समेत कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 16 सिलेंडर लावारिस हालत में, जबकि आरोपी की निशानदेही पर जामुल क्षेत्र से अन्य सिलेंडर बरामद किए। कुल 36 भरे हुए एलपीजी सिलेंडर और चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है।

छावनी पुलिस ने मामले में आगे की जांच जारी रखते हुए चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल शुरू कर दी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos