Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग ब्रेकिंग: चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
67 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग ब्रेकिंग: चंडी मंदिर रोड पर विवाद के बाद युवक की धारदार हथियार से हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार

गाली-गलौज को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदला, सीने-पेट और जांघों पर किए गए वार; घटना के चंद घंटों में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

दुर्ग। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सारथी मोहल्ला, चंडी मंदिर रोड में गाली-गलौज को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दो आरोपियों ने युवक देव चौधरी उर्फ धन्ना पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीने, पेट और जांघों पर गंभीर चोट

पुलिस के अनुसार, हमले में देव चौधरी के सीने, पेट और दोनों पैरों की जांघों पर धारदार हथियार से गंभीर चोटें आई थीं। परिजन और आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना के चंद घंटों में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर मुख्य आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया।

विधि से संघर्षरत बालक की भी सामने आई संलिप्तता

पुलिस पूछताछ के दौरान घटना में एक विधि से संघर्षरत बालक की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए दो धारदार हथियार भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है तथा विवाद के कारणों और घटना में शामिल अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos