Wednesday, November 25 2026
ताज़ा ख़बरें

Loading...

दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात लूट और मारपीट, CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

State Head - KISHOR_HP
State Head - KISHOR_HP
75 Views 5 Min Read 0 Comments
दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात लूट और मारपीट, CCTV फुटेज से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

✍️ हमर प्रदेश छत्तीसगढ़ स्टेट हेड रिपोर्टर किशोर कुमार 

 

दुर्ग। दुर्ग बस स्टैंड में आधी रात कार सवार युवकों के साथ मारपीट, तोड़फोड़ और लूट का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमल निषाद और पूरन निषाद के रूप में हुई है।

 

बस की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद

 

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर के मुताबिक, घटना रात करीब 3 बजे की है। अमलेश्वर निवासी सूरज साहू अपने तीन दोस्तों के साथ कार से दुर्ग बस स्टैंड पहुंचा था। चाय पीने के लिए युवकों ने कार सड़क किनारे खड़ी की थी। इसी दौरान एक ट्रेवल्स बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

 

कार को टक्कर लगने के बाद युवकों ने बस में सवार लोगों से इसका कारण पूछा। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और बस में मौजूद चार लोगों ने सूरज साहू और उसके दोस्तों के साथ डंडों से मारपीट शुरू कर दी।

 

आरोप है कि हमलावरों ने कार के आगे और पीछे के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद युवकों से दो मोबाइल फोन छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

 

मारपीट, तोड़फोड़ और लूट की घटना बस स्टैंड परिसर में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया।

 

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि वे शिकायत लेकर पहले पद्मनाभपुर थाने पहुंचे थे, लेकिन तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर से मुलाकात की। सीएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज कराने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

पुलिस ने मामले में लूट की धारा भी जोड़ी है। कार्रवाई में कमल निषाद और पूरन निषाद को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 

थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस

 

मामले में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने को लेकर पुलिस विभाग ने भी सख्ती दिखाई है। थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

 

पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है। वहीं, आधी रात बस स्टैंड जैसे सार्वजनिक स्थान पर हुई इस वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

State Head - KISHOR_HP
Written by

State Head - KISHOR_HP

Contributing writer at THE NEWS HUB. Covering the latest developments in अपराध.

Comments (0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Latest Videos